{"_id":"6740f994d4e900dac2020d36","slug":"after-fourteen-years-the-imposed-bhoomi-pujan-common-speech-will-now-be-formed-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-124715-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चौदह वर्ष बाद दुबारा भूमिपूजन, विधायक बोले अब बनेगा बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चौदह वर्ष बाद दुबारा भूमिपूजन, विधायक बोले अब बनेगा बाईपास
विज्ञापन
बिंदकी। चौदह वर्ष से अधूरे बाईपास के निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक ने भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। यह बाईपास 79 लाख रुपये की लागत से एक महीने के अंदर तैयार किया जाएगा। इसके बन जाने के बाद कस्बा के भीतरी सड़क से भारी वाहनों का आवागमन कम होगा और जाम से निजात मिलेगी।
बाईपास का निर्माण वर्ष 2011 में प्रारंभ हुआ था। लगभग पांच किलोमीटर की लंबाई के बाईपास का निर्माण होना था। कुंवरपुर रोड फायर स्टेशन के समीप बाईपास का पांच सौ मीटर का निर्माण अधूरा था। क्षेत्रीय विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने शुक्रवार को अधूरे पड़े बाईपास के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य बेहतर होना चाहिए। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नगर के अंदर लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कुमार गौरव ने बताया कि कुंवरपुर रोड के फायर स्टेशन के समीप लगभग 500 मीटर बाईपास अधूरा था। इसका निर्माण शुरू हो गया है। 79 लाख रुपये की कीमत से एक महीने के अंदर यह सड़क बनाकर तैयार हो जाएगी। इस मौके पर सहायक अभियंता संतोष कनौजिया, युवा नेता शुभम सिंह परिहार, कर्मेंद्र सिंह, प्रीति अग्रवाल, राहुल सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।