फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After beating the married woman with a belt, she left the house with her son.

Fatehpur News: बेल्ट से पीटकर विवाहिता को पुत्र के साथ घर से निकला

Wed, 04 Dec 2024 12:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:35 PM IST
विज्ञापन
After beating the married woman with a belt, she left the house with her son.
फतेहपुर। शराब के लती पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को पुत्र के साथ घर से निकाल दिया। पुत्र के दूध के पैसा शराब में उड़ाया। कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी छेद्दू ने पुत्री निर्मला देवी की शादी तीन मई 2022 को जिवकरा गांव के नीरज पासवान के साथ की थी। महिला का आरोप है कि पति शराब का लती है। शादी के कुछ दिन बाद से नीरज, ससुर चंदा पासवान, सास ललिता दहेज में बाइक और 50 हजार की मांग करने लगे।
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित करते थे। किसी तरह सबकुछ बर्दाश्त करती रही। उसे एक पुत्र नैतिक हुआ। पति शराब पीने के लिए 13 अक्तूबर 2023 को बच्चे के दूध का रखा पैसा निकाल ले गया। विरोध करने पर पीटा। इसके बाद उसे ससुरालियों ने 10 अप्रैल 2024 की शाम दहेज के लिए बेल्ट से पीटा। उसके बाद पुत्र समेत उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसने 13 अप्रैल को थाने में शिकायत की। पुलिस समझौता का दबाव बनाने लगी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या ने बताया कि मुकदमा दर्ज का जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed