{"_id":"623377e7ff669a6c8120e025","slug":"after-beating-her-husband-wife-committed-suicide-by-consuming-poison-fatehpur-news-knp6862194148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की पिटाई के बाद पत्नी ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की पिटाई के बाद पत्नी ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर (फतेहपुर)। चकरसूलपुर गांव में पति की पिटाई से क्षुब्ध विवाहिता ने बुधवार सुबह कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे सीओ और थानाध्यक्ष मौके ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मूतका के मां ने दामाद पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकरसूलपुर निवासी पतिराखन की पुत्री पूनम (27) की शादी मई 2014 में चक काजीपुर कछपुरवा निवासी शिव सिंह के साथ हुई थी। मां राजरानी ने बताया कि दामाद ने फोन पर पूनम की तबियत बिगड़ने की खबर दी। परिवार के लोग कछपुरवा पहुंचे, वहां पूनम मृत मिले। शिव सिंह भी घर से लापता था।
राजरानी ने आरोप लगाया कि शराब का लती दामाद बेटी को प्रताड़ित करता था। उससे मारपीट करता था। इससे तंग आकर उसने जान दे दी। पूनम के दो बेटियां शिवानी (4) और शिवांशी (एक) है। शिवानी ने पुलिस को बताया कि पिता ने सुबह मां पीटा था। इसके बाद मां दुकान से कुछ लेकर आईं और घर के अंदर खा लिया। सीओ संजय सिंह ने बताया कि होली में पूनम मायके जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उसने दुकान से कीटनाशक लाकर खा लिया। मायके पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शराब पीने का विरोध करने पर फांसी लगाई
असोथर। पत्नी से शराब पीने से नाराजगी जताई तो पति ने बुधवार रात को आम के बाग में आंगैछे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सुबह लोगों ने शव लटका देख पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सरायं खालिस गांव निवासी धर्मवीर (35) कंधिया में रंगई के भट्ठे में मजदूरी करता था। वह झोपड़ी बनाकर पत्नी ननकी और तीन बच्चों के साथ भट्ठे पर ही रहता था। पिता होरीलाल ने बताया कि शराब का लती धर्मवीर अक्सर बहू से विवाद करता था। बुधवार बहू ने शराब पीने का विरोध किया। बहू से झगड़कर वह झोपड़ी से चला गया।
सुबह लोगों ने कंधिया गांव के दुखी मौर्या की बाग में आम के पेड़ पर अंगौछे से बने फंदे पर धर्मवीर का शव लटकर देखा। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।