{"_id":"65f1ff931fcf05c8e101d514","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-the-husband-committed-suicide-by-jumping-from-the-train-along-with-the-child-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-112521-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने बच्ची संग ट्रेन से कटकर दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने बच्ची संग ट्रेन से कटकर दी थी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मलवां रेलवे स्टेशन पर 11 मार्च की रात ट्रेन से कटे युवक और बच्ची की बुधवार को शिनाख्त हो गई है। युवक पत्नी से विवाद के बाद बच्ची को घर से लेकर निकला था। परिजन विवाद के चलते ट्रेन से कटकर आत्महत्या करना बता रहे हैं।
मध्यप्रदेश प्रांत नरसिंहपुर जिला के सहजपुरा निवासी घनश्याम मेहरा ने युवक की पहचान अपने भाई राम नाथ मेहरा (37) व बच्ची की पहचान पल्लवी (1) के रूप में की। पल्लवी दिवंगत रामनाथ की पुत्री थी। घनश्याम ने बताया कि भाई की शादी तीन साल पहले बबिता के साथ हुई थी। भाई रामनाथ मलवां स्थित एक खाद फैक्टरी में काम करता था। वह छह मार्च को घर आया था। इसके बाद ससुराल गया था।
ससुराल से पत्नी व बेटी को आठ मार्च को लेकर मलवां आ रहा था। किसी बात को लेकर रास्ते में दंपती के बीच विवाद हुआ था। रास्ते से बबिता घर लौट गई थी। उसने थाने में भाई के खिलाफ बेटी को जबरन ले जाने के आरोप की शिकायत की थी। पुलिस के घर आने पर मामले का पता लगा था। वह लोग भाई की खोजबीन में मलवां थाने आए। यहां ट्रैक पर शव मिलने का पता लगा। भाई ने शिकायत से क्षुब्ध होकर बेटी संग आत्महत्या की है। जीआरपी थानाध्यक्ष राजकुमार मौर्या ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। शिकायती पत्र आने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
बाइक की टक्कर में घायल अस्पताल में भर्ती
अमौली। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नाथूखेडा गांव निवासी ओमप्रकाश पटेल और पड़ोसी गांव खजुरूइया के राम किशोर बाइक से इच्छापुर गांव जा रहे थे। पूरेराहतअली गांव के पास चार पहिया वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से एक बाइक सवार टक्कर मार भाग निकला। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। बिंदकी के एक अस्पताल में उपचार जारी है। थानाध्यक्ष बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। संवाद