{"_id":"60d8bd9b8ebc3e356749646c","slug":"administrative-team-conducted-investigation-at-nurulhuda-english-medium-seach-lasted-for-three-hours-fatehpur-news-knp6368560112","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामले में नुरुलहुदा स्कूल की साढ़े तीन घंटे चली जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामले में नुरुलहुदा स्कूल की साढ़े तीन घंटे चली जांच
विज्ञापन
फतेहपुर। धर्मांतरण के आरोपी मोहम्मद उमर गौतम का नुरुलहुदा इंग्लिश मीडियम स्कूल से कनेक्शन सामने आने के बाद रविवार को जिला प्रशासन की एक टीम स्कूल परिसर में जांच करने पहुंची। जांच रिपोर्ट सोमवार को राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को भेजी जाएगी। जांच के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों से पूछताछ की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए हैं।
धर्मांतरण मामले में थरियांव थाना क्षेत्र के पंथुवा निवासी मोहम्मद उमर के पकड़े जाने के बाद एटीएस जिले में डेरा डाले है। उमर पर शहर के लखनऊ बाईपास रोड स्थित नुरुलहुदा स्कूल में धर्मांतरण कराने का आरोप है। हालांकि मोहम्मद उमर का स्कूल में काफी दिनों से आना-जाना रहा है, इसकी पुष्टि हो चुकी है। धर्मांतरण के
आरोप को राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। जांच करने एसडीएम प्रमोद झा, जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार विकास पांडेय समेत पांच सदस्यों की टीम
विज्ञापन
रविवार दोपहर दो बजे पहुंची। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। स्कूल करीब एक साल से लॉकडाउन के चलते कम ही खुला है। जिसके बाद गेट के सीसीटीवी फुटेज प्रशासन ने सुरक्षित किए हैं। जिससे स्कूल में आने-जाने वालों का पता लग सकेगा। स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाने वाली शिक्षिका कल्पना सिंह के टीम ने
बयान लिए। पूछताछ के लिए कक्षा पांच से लेकर इंटर तक के छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था। बच्चों के अभिभावक भी पहुंचे थे। उन सभी से टीम ने पूछताछ की और वीडियो बयान दर्ज किया। स्कूल में धर्मांतरण संबंधी होने वाली गतिविधियों के बारे में पूछताछ की। धर्मांतरण के बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया। जिला
विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल की मान्यता संबंधी दस्तावेज लिए हैं। स्कूल की प्रॉपर्टी के कागजात और फंडिंग की जानकारी भी जुटाई। एसडीएम ने बताया कि टीम जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को तैयार कर देगी। इसी के बाद राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।