{"_id":"678ff33c89cbf2de1100a27a","slug":"administration-stopped-illegal-construction-at-night-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-128012-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रात में अवैध निर्माण को प्रशासन ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रात में अवैध निर्माण को प्रशासन ने रुकवाया
विज्ञापन
जाफरगंज। मऊदेव चौराहा स्थित ग्राम समाज की भूमि पर सोमवार रात भूमाफिया ने अवैध निर्माण शुरू करा दिया। ग्रामीणों ने विरोध किया तब प्रशासनिक अधिकारियों ने जाकर निर्माण कार्य बंद करवाया।
क्षेत्र के मऊदेव चौराहा पर 20 बीघे ग्राम समाज की जमीन है। इसमें भूमाफिया ने कब्जा कर रखा है। कुछ जमीन को फर्जी दस्तावेज लगाकर बेचा भी दिया है। इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने उच्चधिकारियों को देकर चौराहे के सीमांकन की मांग की थी, लेकिन राजस्व टीम ने मामले को दबाए रखा।
सोमवार रात चांदपुर थाना के छेदिया गांव के भूमाफिया ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण कराने पहुंच गए। रात में ही ग्रामीणों ने विरोध कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अवैध निर्माण रुकवा मामला शांत कराया। इससे 20 दिन पहले इसी निर्माण को लेकर जाफरगंज थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने भूमाफिया को सीमांकन करवाने के बाद निर्माण करवाने की चेतावनी दी थी। उप जिलाधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। चौराहे की लंबे समय से शिकायत आ रही है, सीमांकन कराकर ग्राम समाज की जमीन को मुक्त कराएंगे। (संवाद)