फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused of taking commercial transformer without notice

Fatehpur News: बिना सूचना के व्यावसायिक ट्रांसफॉर्मर ले जाने का आरोप

Thu, 14 May 2026 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking commercial transformer without notice
फतेहपुर। साहिबपुर मलवां गांव में बिना सूचना के व्यावसायिक ट्रांसफॉर्मर विद्युत निगम के कर्मचारी उठा ले गए हैं। गांव के दो भाइयों ने बुधवार को डीएम से शिकायत कर विभागीय अधिकारियों पर मनमानी और उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सत्येंद्र बहादुर के भाई जितेंद्र ने बताया कि पिता के नाम घरेलू बिजली कनेक्शन और उनके नाम पर व्यावसायिक कनेक्शन संचालित था। आरोप है कि नौ जनवरी को विद्युत निगम के कर्मचारी बकाया बिल का हवाला देकर व्यावसायिक ट्रांसफॉर्मर उठाकर ले गए। इसके बाद आज तक नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

पीड़ितों का कहना है कि बाद में विभाग ने व्यावसायिक लाइन को घरेलू ट्रांसफॉर्मर से जोड़ दिया। पहले विभाग की ओर से आरडीएसएस योजना के तहत ट्रांसफॉर्मर हटाने की बात कही गई। बाद में सप्लाई-27 का हवाला दिया गया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक अधिकारी ने मामला खत्म कराने के लिए दो लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर लगातार परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाई बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर निधि गुप्ता वत्स से मिले और मामले की जांच की मांग की। डीएम ने जल्द सुनवाई कर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। शिकायतकर्ता को दो बार नोटिस देकर जवाब मांगा गया लेकिन वह सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed