फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused of raping wife attacked husband, looted cash

Fatehpur News: पत्नी से दुष्कर्म के आरोपी ने पति पर किया जानलेवा हमला, लूटी नकदी

Tue, 18 Jul 2023 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping wife attacked husband, looted cash

विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म के प्रयास के मुकदमे में सुलह न करने पर गवाह पति को जान से मारने का प्रयास और लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ मलवां थाने में मामला दर्ज हुआ है।
मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी 16 सितंबर 2022 की रात घर के अंदर सो रही थी। पत्नी को अकेला देखकर गांव का आशीष घर पहुंचा। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पत्नी का शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे। किसी तरह पत्नी की लाज बच सकी थी। दूसरे दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मुकदमे में समझौते का आशीष दबाव बनाने लगा। वह 23 सितंबर को दरवाजे पर बैठा था। मुकदमे में सुलह नहीं करने की खुन्नस में आशीष दो साथियाें के साथ घर पहुंचा।
विज्ञापन

अकेला देखकर उस पर चाकू से हमला किया। किसी तरह हमले से बचा। कई लोग बीच बचाव को पहुंचे। मुकदमे में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी शर्ट से दो हजार रुपये छीनकर तीनों भाग निकले। उसने घटना की पुलिस से शिकायत की। कोई सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed