फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused of killing e-rickshaw driver arrested in encounter, shot in leg

Fatehpur News: मुठभेड़ में ई-रिक्शा चालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पैर पर लगी गोली

Tue, 27 May 2025 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing e-rickshaw driver arrested in encounter, shot in leg
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक बंद मकान से 18 मई को ई रिक्शा चालक का शव मिला था। शव की पहचान मौहार गांव निवासी महेंद्र सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने सोमवार को हत्या के आरोपी सूरज सोनी को भिटौरा बाईपास के ट्रांसपोर्ट मंडी ग्राम उनवा के खंडहर से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके बाएं पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम सुशील कुमार दुबे ने घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की सूचना पर पुलिस ने खंडहर की घेराबंदी की। आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से तमंचा, दो खोखा व एक कारतूस बरामद किया है। खुलासे में सामने आया कि सूरज और महेंद्र दोनों दोस्त थे। दोनों शराब के लती थे।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व महेंद्र ने सूरज से चार हजार रुपये उधार लिए थे। सूरज ने शांतिनगर में एक मकान खरीदा हुआ था। घर का सामान ले जाने के लिए सूरज ने महेंद्र को रिक्शा लेकर घर बुलाया। सामान ले जाने के बाद दोनों ने शराब पी थी। शराब पीने के बाद चार हजार उधारी के लेनदेन को लेकर आपस में विवाद हो गया था। नशे में सूरज ने चाकू घोपकर महेंद्र की हत्या कर दी थी। दूसरे दिन मकान में ताला बंद कर सूरज प्रेमिका संग भाग गया था। हत्या के दौरान सूरज की प्रेमिका के साथ होने की बात सामने आ रही है। पुलिस प्रेमिका के साथ होने की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed