फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accusation of rape and blackmail under the pretext of faith healing rituals.

Fatehpur News: झाड़फूंक के बहाने दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप

Thu, 24 Sep 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accusation of rape and blackmail under the pretext of faith healing rituals.
फतेहपुर। बांदा निवासी फहीम भारती उर्फ चुन्नू के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है। उस पर झाड़फूंक के बहाने एक महिला से दुष्कर्म करने, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धोखाधड़ी से तीसरा निकाह करने का आरोप है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि फहीम उसके पिता के पास झाड़फूंक के लिए आता था। उसने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर अकेले कमरे में दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसी वीडियो के नाम पर वह महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि फहीम ने महिला का पहला निकाह भी तुड़वा दिया। अविवाहित होने की बात कहकर पांच मई 2016 को उसने महिला से निकाह किया और उसे बांदा ले गया। महिला का आरोप है कि फहीम पहले से दो महिलाओं से शादी कर चुका था और उसके बच्चे भी हैं। बांदा में उसके दो पुत्र भी हुए।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि फहीम ने धोखाधड़ी के लिए अलग-अलग नामों से फर्जी पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज बनवा रखे हैं। वर्ष 2024 में भी फहीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें बाद में सुलह हो गई थी। कुछ माह पहले महिला उसके चंगुल से बचकर मायके आ गई। अब आरोपी फहीम सोशल मीडिया पर महिला के फोटो और वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर रहा है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed