फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accidents have decreased since last year, but the number of deaths has increased.

Fatehpur News: पिछले साल से हादसे कम लेकिन मौतों का बढ़ गया आंकड़ा

Tue, 02 Dec 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Accidents have decreased since last year, but the number of deaths has increased.
कन्नौज। यातायात माह में आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति खास तौर पर जागरूक किया जाता है लेकिन इसका कितना असर लोगों पर पड़ता है इसका अंदाजा यातायात माह में होने वाली मार्ग दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या से लगाया जा सकता है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल जहां दुर्घटनाएं कम हुईं वहीं मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

2025 नवंबर माह में जनपद के अंदर 34 मार्ग दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 17 लोगों ने जान गंवा दी जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। नवंबर 2024 में 41 मार्ग दुर्घटनाओं में 15 लोगों की मौत हुई थी और 47 घायल हुए थे। वहीं सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले 4,529 लोगों का चालान कर करीब 63 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया जबकि 2024 में 3,135 लोगों का चालान कर 38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन

सवाल यह है कि शासन के सख्त निर्देशों और विभागीय कार्रवाई के बाद भी मार्ग दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। इससे स्पष्ट है कि लोग जान बूझकर यातायात नियमों को अनदेखा कर रहे हैं और जान का जोखिम बढ़ा रहे हैं। हालांकि विभागीय कार्रवाई कर लापरवाह वाहन चालकों पर शिकंजा भी कसा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी नहीं देेते ध्यान
सड़क सुरक्षा के लिए तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ध्यान नहीं देते। इनके सामने चाहे ऑटो, रिक्शा चालक आड़े-तिरछे वाहन लगाकर जाम लगा देते हैं। वहीं बाइक सवार बिना हेलमेट के उनके सामने से गुजरते रहते हैं। इतना ही नहीं इस भीड़ भरे इलाके में भी लोग मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाते रहते हैं जिन्हें रोका, टोका नहीं जाता। पुलिस कर्मियों की लापरवाही से लोग खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
गैस एजेंसी क्राॅसिंग पर लगा 15 मिनट जाम
रेलवे क्राॅसिंग बंद होने के समय लोगों के आड़े-तिरछे वाहन लगाए जाने से सोमवार दोपहर करीब दो बजे गैस एजेंसी क्राॅसिंग पर कई स्कूली व अन्य वाहन फंस गए। गेट खुलते ही जल्दी व पहले निकलने की कोशिश में में कुछ वाहन चालकों ने जाम लगा दिया। यहां पर तैनात पीआरडी के जवान जाम खुलवाने के लिए हांफते रहे। करीब 15 मिनट बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।


सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सड़क सुरक्षा की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। -रविशंकर त्रिपाठी, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed