{"_id":"5f2703d28ebc3e9ff455f6ee","slug":"accident-in-fatehpur-fatehpur-news-knp57473753","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बिल्डर्स की मर्सिडीज गड्ढे में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बिल्डर्स की मर्सिडीज गड्ढे में गिरी
विज्ञापन
फतेहपुर में हाईवे निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डायवर्जन का संकेत न होने से 30 जुलाई को दिल्ली से प्रयागराज लौट रहे एक बिल्डर की मर्सिडीज गड्ढे में पलट गई। उसमें सवार बिल्डर के बेटे के आरोप पर पुलिस ने निर्माण करा रही कंपनी पर रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रयागराज सब्जी मंडी निवासी बिल्डर शिराज खालिद का बेटा शाहदिल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सुधवां मोड़ के पास 30 जुलाई की रात हाईवे पर खोदे गए गड्ढे में डायवर्जन संकेतक न होने की वजह से उसकी कार गड्ढे में पलट गई थी। रात भर मदद नहीं मिली।
सुबह हाईवे निर्माण कंपनी पीएनसी के कर्मचारी और अफसर आए। घटना के विरोध करने पर उन्होंने गालीगलौज की। साथ ही धमकी भी दी। चौकी इंचार्ज डीडी सिंह ने बताया कि निर्माण कराने वाली कंपनी पीएनसी, ठेकेदार, कर्मचारियों, अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।