{"_id":"62e822c869b4da53c44f881f","slug":"accident-fatehpur-news-knp710713662","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महिला नेता सड़क हादसे में बाल बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा महिला नेता सड़क हादसे में बाल बाल बची
विज्ञापन
फतेहपुर। भाजपा के कार्यक्रम से लौट रही अवध क्षेत्र की महामंत्री की कार में रविवार की रात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महामंत्री बाल-बाल बच गईं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हादसा धाता थाना क्षेत्र में हुआ। सीतापुर जिले के कोतवाली नगर हेमपुरवा नारायण नगर निवासी नीरज वर्मा क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र हैं। उन्होंने एफआईआर में बताया कि चित्रकूट से पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थी।
धाता के बम्हरौली के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे चालक ने ट्रक लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी।
हादसे में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। वह और उनके साथ के लोग बाल-बाल बच गए। ट्रक चालक तेजी से निकल गया।
थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।