{"_id":"5d0e79518ebc3e67cc6d5a36","slug":"accident-fatehpur-news-knp4974084111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचल कर किसान के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से कुचल कर किसान के बेटे की मौत
विज्ञापन
हथगाम (फतेहपुर)। ट्रैक्टर से कुचलकर शुक्रवार रात एक किसान के बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कराया है।
थाना क्षेत्र के चकदानछीटन उर्फ सुरजीपुर निवासी किसान रामस्वरूप का बेटा रंजीत चौहान(30) शुक्रवार रात निर्माणाधीन मकान के पास खड़ा था। एक ट्रैक्टर सामने से आ रहा था। उसी जगह से चालक ट्रैक्टर को मोड़ने लगा। रंजीत ने नई दीवार को टक्कर से बचाने के लिए पीछे खड़े होकर ट्रैक्टर को बैक कराना चाहा। अचानक
ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से रंजीत चपेट में आ गया। वह कुचल गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। रंजीत की मौत हो चुकी थी। हादसे से मां सोनपती और पत्नी सुदामा देवी रो-रो कर बेहाल हो गई। शादी पांच साल पहले सुदामा देवी से हुई थी। सुदामा का मायका हुसैनगंज में पथरिया फरसी गांव में है। चार साल का बेटा मोहित है। थानेदार एके मिश्रा ने बताया कि मौके की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।