{"_id":"6070a3298ebc3e59274e131f","slug":"accident-fatehpur-news-fatehpur-news-knp622568482","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
चौडगरा। रेलवे से सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सुबह जंगल के लिए निकले और रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी रामधनी गुप्ता (65) रेलवे से सेवानिवृत्त थे। वह शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे जंगले के लिए निकले थे। गांव किनारे स्थित रेलवे के गेट नंबर 59 के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी ट्रेन आ गई।
ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोगों ने हादसा देखा तो मौके पर पहुंचे और परिजनों को खबर दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि तीन घंटे तक परिजन पुलिस का इंतजार करते रहे लेकिन पुलिस नहीं आई। तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामधनी के परिवार में तीन बेटे नरेश, मनोज, शिवकुमार व पत्नी मुन्नी देवी हैं।