{"_id":"601303f68ebc3e31f54c8c3a","slug":"accident-farmer-dead-fathepur-news-fog-haze-fatehpur-news-knp608556627","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की धुंध से हादसों में किसान समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की धुंध से हादसों में किसान समेत दो की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। कोहरे की धुंध के चलते बुधवार रात सड़क हादसों में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। धाता थाना क्षेत्र में बाइक सवार किसान खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गए। हादसे में किसान की मौत हो गई।
दूसरा हादसा बांदा सीमा पर हुआ। यहां ट्रैक्टर चालक को सड़क पार करते समय ट्रक ने कुचल डाला। घायल चालक की जिला अस्पताल लेकर आते समय रास्ते में मौत हो गई।
धाता। सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में बुधवार रात बाइक सवार कोहरे के चलते भिड़ गए। हादसे में बाइक चालक किसान के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए हुए था। बाइक में पीछे बैठा युवक जख्मी हुआ। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
धाता थाना क्षेत्र के देवरार गांव निवासी तेजी लाल का पुत्र जंगबहादुर (30) बुधवार शाम जहांगीर नगर गहुरा गांव डीसीएम में आलू लोड कराने गया था। वह रात को बाइक से साथी विनीत पुत्र शिवलाल के साथ घर लौट रहा था।
करीब रात 10 बजे धाता थाना क्षेत्र के लिहई गांव के पास बाइक सवार कोहरा होने के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली नहीं देख सके और उसमें भिड़ गए। हेलमेट नहीं लगाए होने के कारण जंगबहादुर के सिर पर गंभीर चोट लगी।
जबकि बाइक सवार विनीत घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान ही जंगबहादुर की मौत हो गई। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते हादसा हुआ है। घटनास्थल पर बाइक चालक का हेलमेट नहीं मिला है।
असोथर। तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार रात सड़क पार कर रहे दो ट्रैक्टरों चालकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। हादसा जिले की सीमा पार यमुना पुल बेंदा घाट के पास हुआ। कोहरे की धुंध के कारण चालक आ रहे ट्रक को देख नहीं सके और ट्रक की चपेट में आ गए।
बेसड़ी गांव निवासी ओम प्रकाश का बेटा प्रदीप उर्फ कल्लू (24) ट्रैक्टर मालिक और चालक था। वह गांव के चालक धनंजय व अजय निवासी मल्हीपुर के साथ बेंदा घाट पर ट्रैक्टरों में मौरंग लोड कराने गया था।
देर रात चेकिंग की सूचना पर मौरंग लदे ट्रैक्टर रोड किनारे खड़े करके ये सड़क पार ढाबे में चाय पीने जा रहे थे। इस दौरान बांदा की ओर जा रहे खाली ट्रक ने चालकों को टक्कर मार दी।
हादसे की चपेट में प्रदीप और धनंजय आए। एंबुलेंस से अजय दोनों को लेकर जिला अस्पताल आ रहा था। रास्ते में प्रदीप की मौत हो गई। घायल धनंजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर मृतक के परिजन शव को घर ले गए।
घायल की इलाज दौरान मौत
फतेहपुर। लोडर की टक्कर से घायल लक्ष्मण कुशवाहा (55) की इलाज के दौरान कानपुर हैलट में मौत हो गई। जहानाबाद थाने के बरिनई निवासी लक्ष्मण बुधवार को साइकिल से जा रहे थे।
कलाना गांव के पास अमौली मार्ग पर उन्हें लोडर की टक्कर मार दी थी। घायल ो गंभीर हालत में सीएचसी से कानपुर को रेफर किया गया था। उनकी कानपुर हैलट में इलाज दौरान मौत हो गई। (संवाद)