{"_id":"67100d6746f5ff44cd065e94","slug":"accident-due-to-irregular-toll-shops-nearby-fatehpur-news-c-12-1-knp1001-865341-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बेतरतीब टोल के आसपास लगी दुकानों की वजह से हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बेतरतीब टोल के आसपास लगी दुकानों की वजह से हादसा
विज्ञापन
चौडगरा। टोल प्लाजा क्षेत्र में हाईवे के किनारे पान मसाले और फास्टैग रिचार्ज की दुकानें सजी हैं। बड़ौरी ओवरब्रिज से उतरते ही टोल की तरफ पहली दुकान पर ट्रेलर का चालक अपनी सीट पर बैठकर फास्टैग रिचार्ज करा रहा था। रिचार्ज के बाद अचानक ट्रेलर चालक ने दाहिनी ओर मोड़ दिया। इसी दौरान तेज रफ्तार कार पीछे से जा टकराई और हादसे में तीन की मौत हो गई।
टोल प्लाजा पर ट्रकों के रुकने के लिए एनएचएआई ने सर्विस लेन का निर्माण कराया है। ट्रक चालक नियमों का पालन नहीं करते। हाईवे पर एक साइड में अक्सर ट्रक पार्क कर देते हैं। हादसे वाला ट्रेलर भी नियम विरुद्ध खड़ा होकर फास्टैग रिचार्ज करा रहा था। दुकानों की वजह से अक्सर ट्रक बेतरतीब खड़े होते हैं। टोल से 500 मीटर तक वाहन खड़े होते हैं। हाईवे स्थित बड़ौरी टोल के दोनों ओर 500 मीटर तक वाहन के खड़े होने पर पाबंदी है।
-- -- -- -- -- -
टोल के पास डिवाइडर नहीं होने से हादसा
बड़ौरी टोल के दोनों तरफ डिवाइडर बना है। इसी वजह से एक साइड से दूसरी साइड से वाहन आते-जाते हैं। ऐसे में अपनी साइड से आ रहे वाहनों से हादसों की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।