{"_id":"6277faab43d7dd4b201c45ac","slug":"accident-bike-maut-fatehpur-news-knp695652624","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार में दो बाइक सवार टकराए, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार में दो बाइक सवार टकराए, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धाता। दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को घटनास्थल पर कोई हेलमेट नहीं मिला है।
कौशांबी जनपद के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मिरदहन का पुरवा निवासी सुशील सरोज (25) रविवार को बाइक से अपने रिश्तेदार के घर रसूलपुर थाना धाता से लौट रहा था। दोपहर करीब एक बजे जब वह अढ़ौली से आगे पहुंचा तो लोधौना गांव की ओर से आ रहे बाइक सवार एहसान व असफाक निवासी अंजना कबीर व अब्बास निवासी जहांगीरनगर गहुरा सामनेे आ गए। दोनों की तेज रफ्तार बाइकें आपस में टकरा गईं।
हादसे में सुशील सरेाज की मौके पर मौत हो गई। एहसान, असफाक व अब्बास घायल हो गए। धाता पुलिस ने उन्हें सीएचसी धाता पहुंचाया।
जहां से उन्हें मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। धाता पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे मंझनपुर पुलिस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए मंझनपुर भेजा है।