फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accidant,youth,dead,fathepur news,truck crushed

ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा

Sat, 30 Jan 2021 07:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
accidant,youth,dead,fathepur news,truck crushed
पोस्टमार्टम हाउस में गमजदा बैठी राहुल की पत्नी मंजू, मां सुमन व अन्य महिलाएं - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार शाम बाइक सवार युवक को रौंद डाला। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव निवासी रमेश चंद्र का बेटा राहुल कटियार (25) ट्रक चालक था।
उसकी छह माह पहले खागा कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले की रहने वाली मंजू देवी के साथ शादी हुई थी।
मकर संक्रांति पर्व पर मंजू मायके आई थी। शुक्रवार को बाइक से राहुल पत्नी को लेने खागा जा रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग हाईवे पर बाइक सवार पहुंचा था।
इस दौरान जेल रोड से हाईवे पर आ रहा मौरंग लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राहुल हाईवे पर गिरा गया, तो ट्रक ने राहुल को रौंद डाला।
विज्ञापन

आबूनगर चौकी इंचार्ज सुमित देव पांडेय घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कराया। आसपास के लोगों से पुलिस ने ट्रक के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को ट्रक नंबर की जानकारी हुई है। राहुल की जेब से मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। खागा से परिजन पहुंचे।
मंजू पति का शव देखकर बदहवास हो गई। राहुल से छोटा एक भाई रोहित है। बेटे की मौत से मां सुमन और पिता का हाल बेहाल दिखा।
कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
घायल महिला ने दम तोड़ा
फतेहपुर। ट्रक की टक्कर लगने से घायल महिला की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
ललौली थाना क्षेत्र के बरौंहा गांव निवासी उमेश कुमार की पत्नी सुरेखा देवी (28) तीन माह पहले रिश्तेदार के घर शहर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर जा रही थी।
वह शहर के सुल्ताननगर हाईवे पर टेंपो से उतरी थी। इस दौरान एक ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी थी। घायल महिला को जिला अस्पताल से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया था।

एक पखवारे पहले महिला को परिजन घर ले आए थे। इलाज के दौरान घर में महिला की मौत हो गई। एसआई किशन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।

राहुल कुमार की फाइल फोटो

राहुल कुमार की फाइल फोटो- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed