फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accidant

चुनावी रंजिश में रिक्शा चालक को पिकअप से मारी टक्कर

Sun, 02 May 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
accidant
जाफरगंज। प्रधानी चुनाव की रंजिश में एक व्यक्ति ने पिकअप से ई रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के भाई का आरोप है कि जब उसने थाने में तहरीर दी तो उस पर आरोपी का नाम हटाने का दबाव बनाया गया। बाद में मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

जहानाबाद थानाक्षेत्र के चटिहा गांव निवासी गुरूचरन पुत्र रामसजीवन साहू शुक्रवार सुबह ई रिक्शा लेकर निकले थे। तभी घर के पास ही आरोपी ने अपनी पिकअप से उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका रिक्शा भी टूट गया। परिजन उन्हें सीएचसी बिंदकी ले गए, जहां से कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

घायल के भाई शिवचरन साहू ने बताया कि चुनावी रंजिश में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। आरोप लगाया कि जब उसने नामजद तहरीर दी तो थाने में पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की और आरोपी का नाम हटाने को कहा। जब उसने तहरीर से नाम हटाया तो तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शिवचरण प्रधान पद का उम्मीदवार था। प्रभारी निरीक्षक राकेश पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज है और पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed