{"_id":"6011bcf18ebc3e31d70111d8","slug":"accidant-fatehpur-news-knp6083597145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचर होने के बाद बस के टायर लगी आग, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचर होने के बाद बस के टायर लगी आग, हादसा टला
विज्ञापन
खागा(फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार को जयपुर से बनारस जा रही वातानुकूलित बस के टायर में आग लग गई। बस का टायर पंक्चर हो चुका था, लेकिन चालक को इसकी भनक देर से लगी। चलती बस से धुआं निकलता देख एक वाहन चालक ने बस को ओवरटेक कर आग लगने के बारे में बताया। आग बुझाकर यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया गया।
राजस्थान के जयपुर निवासी राजेश कुमार ट्रैेवल्स एजेंसी संचालित करते है। एजेंसी की दो बसें यात्रियों को लेकर जयपुर से बनारस के लिए रवाना हुईं थीं। एक बस में 14 यात्री बैठे थे। बस मंगलवार को खागा कोतवाली के सतनरैनी के पास पहुंची, तभी पिछला टायर पंक्चर हो गया।
दो टायर लगे होने के कारण बस चालक को एक टायर पंक्चर होने की भनक नहीं लगी और बस तेज रफ्तार में चलती रही। इससे पंक्चर टायर में आग लग गई। बस के पीछे चल रहे एक वाहन चालक ने बस को ओवरटेक कर उसे रोका और बताया कि टायर में आग लग गई है। बस रुकी और आनन-फानन में आग बुझाई गई। बड़ा हादसा होने से बच गया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि 14 यात्रियों को एजेंसी की दूसरी बस में बैठाकर बनारस रवाना किया गया है।