{"_id":"6009c8d98ebc3e344c5bc12f","slug":"accidant-bike-robbery-fathepur-news-gave-information-fatehpur-news-knp607378528","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से हुई भिड़ंत तो दे दी लूट की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से हुई भिड़ंत तो दे दी लूट की सूचना
विज्ञापन
खागा। बीओबी खागा से 10 हजार रुपये निकाल कर घर लौट रहे एक किशोर की साइकिल बाइक से टकरा गई। इससे नाराज किशोर ने पुलिस को दिनदहाड़े लूट की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो मामला दुर्घटना का निकला।
सलेमपुर गोली गांव निवासी राहुल कुमार (17) पुत्र छोटेलाल अपनी मां सावित्री देवी के साथ साइकिल से गुरुवार को खागा आया था। दोपहर बाद वह बैंक से 10 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहा था।
पूर्वी बाईपास पर पेट्रोल पंप के सामने उसकी साइकिल में एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मां साइकिल से गिर कर मामूली तौर पर घायल हो गई।
मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों पक्षों को समझा कर घर जाने को कहा। राहुल, मां के साथ कुछ आगे आया, इसके बाद उसने 112 नंबर पर फोन करके सुजरही के पास एक बाइक सवार युवक द्वारा उससे 30 हजार रुपये लूटे जाने की सूचना दी।
विज्ञापन
लूट की सूचना मिलते ही एसएसआई खागा गोविंद सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। पुलिस राहुल को कोतवाली ले आई। जहां पूछताछ में हकीकत का पता चला। एसएसआई ने बताया कि हादसा जिस बाइक से हुआ वह खागा की है, राहुल ने झूठी सूचना दी थी।