{"_id":"66b3d3816d54dbed72054f14","slug":"absconding-accused-in-bar-theft-case-turns-out-to-be-a-laborer-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-119259-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सरिया चोरी कांड में फरार आरोपी मजदूर निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सरिया चोरी कांड में फरार आरोपी मजदूर निकला
विज्ञापन
फतेहपुर। आईजी प्रयागराज की दबिश में सरिया चोरी के उजागर मामले में फरार आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। हालांकि जांच में पता लगा कि फरार आरोपी सरिया चोरी में मजदूरी का काम करता था।
थरियांव थाना क्षेत्र के टेक्सारी मोड़ पर 29 जुलाई आईजी की टीम की छापामारी की थी। मामले में मास्टरमाइंड समेत नौ आरोपी जेल जा चुके हैं। तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत छह कर्मी निलंबित चल रहे हैं। मामले में कौशांबी जिला अझुवा निवासी मंकुल उर्फ पुक्की पासवान फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी के घर व अन्य ठिकानों पर दबिश दी है। दबिश दौरान पुलिस को पता लगा कि आरोपी मंकुल उर्फ पुक्की सरिया चोरी के अड्डे पर हमेशा रहता था। उसका काम सरिया उतराना रहता था। वह बाकी मजदूर साथियों को भी जुटाता था। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।