फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ab dijital bhugataan kar sakenge kisaan

अब डिजिटल भुगतान कर सकेंगे किसान

Sun, 07 Feb 2021 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
ab dijital bhugataan kar sakenge kisaan
फतेहपुर। जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने खाद दुकानों पर क्यूआर कोड की सुविधा अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के लिए सभी दुकानदारों को निर्देश जारी किए हैं। क्यूआर कोड के जरिए किसान कैशलेस/डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। क्यूआर कोड की सुविधा उपलब्ध न कराने वाले दुकानदारों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जुलाई 2020 में ही सभी खुदरा दुकानदारों को क्यूआर कोड की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन 40 प्रतिशत दुकानों पर ही क्यूआर कोड की सुविधा उपलब्ध हो सकी है। क्यूआर कोड की सुविधा सभी दुकानदारों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी। इसमें किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 में सभी दुकानदारों को रिमाइंडर भी जारी किया गया है, लेकिन अभी तक दुकानदारों ने क्यूआर कोड प्रदर्शित नहीं किया है। उन्होंने खाद दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि संस्था के चालू बैंक खाते पर क्याूआर कोड की सुविधा उपलब्ध कराकर तीन दिन के अंदर सूचना अपने थोक दुकानदार के माध्यम से या कार्यालय में उपस्थित होकर दें। निर्धारित अवधि के बाद जिन दुकानदारों की सूचना प्राप्त नहीं होगी, उनकी खाद बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी। साथ ही लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहकारिता की एक भी समिति में नहीं है क्यूआर कोड सुविधा
जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि जिले में 70 सहकारी समितियां हैं, जिनमें खाद की बिक्री की जाती है। बार-बार रिमाइंडर जारी करने के बाद भी अभी तक सहकारी समितियों में क्यूआर कोड की व्यवस्था नहीं की गई है। इस समय किसानों में खाद की मांग कम हुई है। सहकारी समिति के सचिव क्यूआर कोड की व्यवस्था करा लें। 12 फरवरी तक व्यवस्था नहीं कराई जाती है, तो खाद बिक्री के लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed