फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Aasia will give voice to the story of Hindi at the state level

राज्यस्तर पर हिंदी की कहानी को आवाज देंगी जिले की शिक्षिका आसिया

Fri, 10 Jul 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Aasia will give voice to the story of Hindi at the state level
Aasia will give voice to the story of Hindi at the state level - फोटो : FATEHPUR
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित हिंदी विषय के पाठों की आडियो रिकार्डिंग कहानी प्रतियोगिता में जिले की शिक्षिका आसिया का चयन हुआ है।
विज्ञापन

वे कहानी को अपनी आवाज देकर भेजेंगी। प्रदेश के 28 जिलों से ऑडियो रिकार्डिंग भेजी जाएंगी। इसके बाद बेस्ट कहानी को पुरस्कृत किया जाएगा।
संयुक्त निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान अजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप को चयनित शिक्षिका की जानकारी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र की प्राथमिक स्कूल अस्ती में पढ़ाने वाली आसिया फारूकी ने बताया कि कहानी की अवधि तीन से सात मिनट तक होनी चाहिए।
कहानी की विषय वस्तु, अवधारणाएं, सारांश व कहानी का प्रमुख अंश की ऑडियो रिकार्डिंग होनी है। इसमें साउंड इफेक्ट, मिमिक्री का मिश्रण किया जा सकता है।
कहानी रिकार्ड होने के बाद इसको परिषद की ईमेल पर 31 जुलाई तक भेजना होगा। बताया कि कक्षा तीन में चलने वाली पुस्तक में साहसी भीम व बंदर बांट कहानी को ऑडियो रिकार्ड करके भेजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें आसिया राज्य स्तरीय पुरस्कार भी पा चुकी हैं। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अस्ती की आसिया का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed