फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A youth was duped of Rs 5 lakh on the pretext of giving him a job in Dubai

Fatehpur News: दुबई में नौकरी का झांसा देकर युवक से पांच लाख की ठगी

Tue, 29 Jul 2025 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
A youth was duped of Rs 5 lakh on the pretext of giving him a job in Dubai
फतेहपुर। दुबई में नौकरी का झांसा देकर एक युवक से पांच लाख की धोखाधड़ी की गई। मामले में पुलिस ने सोमवार को पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के केवई निवासी रोहित सिंह ने बताया कि बिंदकी कोतवाली के गंगुवापुर का ज्ञान सिंह का पुत्र अजय दुबई में नौकरी करता है। उसका काम के सिलसिले से ज्ञान सिंह से नवंबर 2024 को संपर्क हुआ था। उसे दुबई में ज्ञान सिंह ने एक लाख महीने की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। वीजा व टिकट आदि के लिए पांच लाख का खर्च बताया। उसने अपने बैंक खाते से दो लाख 80 हजार रुपये ज्ञान सिंह के खाते में ट्रांसफर किए। बाकी रकम दो लाख 20 हजार रुपये नकद दिए।

कुछ दिन बाद रोजगार वीजा की जगह उसे टूरिस्ट वीजा पर ज्ञान सिंह ने उसे दुबई भेज दिया। वहां उसका पुत्र अजय मिला वहां उसे होटल में साफ-सफाई के काम को करने के लिए बोला। किसी तरह घरवालों से टिकट कराने के बाद वह लौट सका। यहां ज्ञान सिंह से रुपये वापस मांगे तो उसने गाली-गलौज व मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पिता-पुत्र इलाके के कई बेरोजगारों को विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी का शिकार बना चुके हैं। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed