{"_id":"68cab033a1dc2b8a9b0da894","slug":"a-young-man-hanged-himself-to-death-after-being-beaten-by-his-in-laws-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1269237-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ससुरालियों की पिटाई के बाद फंदे पर झूले युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ससुरालियों की पिटाई के बाद फंदे पर झूले युवक की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-15-छोटू उर्फ राहुल। स्रोत परिजन
जाफरगंज। ससुरालियों की पिटाई से आहत होकर फंदे से लटकने वाले युवक की बुधवार को कानपुर स्थित हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने की चार ससुरालियों के खिलाफ 12 सितंबर को एफआईआर दर्ज की थी।
थाना क्षेत्र के सिजौली निवासी छोटू उर्फ राहुल (26) की शादी अस्ता गांव की अर्चना से हुई थी। दंपती के बीच आठ सितंबर को विवाद हुआ था। इस दौरान अर्चना का मायका पक्ष पहुंचा था। युवक के परिजन का आरोप था कि अर्चना के घरवालों ने बेटे के साथ मारपीट की थी।
मारपीट से आहत होकर छोटू ने पेड़ से फंदा लगा लिया था। सीएचसी बिंदकी में इलाज के बाद कानपुर हैलट रेफर किया गया था। इलाज दौरान बुधवार को राहुल की मौत हो गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि छोटू के पिता रज्जनलाल प्रजापति की तहरीर पर 12 सितंबर को युवक की सास, मौसेरे ससुर, रिश्तेदार राहुल और प्रकाश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।