{"_id":"6a3986a1e7c64bb9c0065aa4","slug":"a-worker-was-scorched-by-coming-in-contact-with-an-ht-line-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-157245-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एचटी लाइन की चपेट में आकर मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एचटी लाइन की चपेट में आकर मजदूर झुलसा
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के कटखेरवा गांव में सोमवार सुबह निर्माणाधीन भवन की छत पर काम कर रहा मजदूर एचटी लाइन चपेट में आकर झुलस गया। हादसे के बाद उसे सीएचसी हरदो में भर्ती कराया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कटखेरवा निवासी धर्मपाल सिंह का घर बन रहा है। सोमवार सुबह कूरा गांव निवासी मजदूर सुनील कुमार (35) साथियों के साथ छत पर सरिया सीधी कर रहा था। तभी ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से सरिया छू गई और वह करंट लगने से झुलस गया।
शोर सुनकर आसपास मौजूद मजदूर और भवन स्वामी पहुंचे और उसे सीएचसी खागा ले जाया गया। यहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भवन स्वामी ने बताया कि निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन को हटाने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों को कई बार पत्राचार किया जा चुका है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।