{"_id":"6928a5354fadf47d740c7c62","slug":"a-woman-working-in-a-nursing-home-has-accused-him-of-rape-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-144664-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नर्सिंग होम में काम करने वाली युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नर्सिंग होम में काम करने वाली युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
फतेहपुर। नर्सिंग होम में कार्यरत एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने मलवां पुलिस पर भी गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई के लिए युवती ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इस पर पुलिस अधिकारी की ओर से जांच के आदेश दिए गए हैं।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शहर के एक नर्सिंग होम में पांच साल से काम करती है। युवती ने बताया कि वह जिला अस्पताल में एक रिश्तेदार का सिटी स्कैन कराने गई थी। यहां सिटी स्कैन पर मौजूद युवक ने साथ अभद्रता की थी।
वह 14 नवंबर को नर्सिंग होम जा रही थी। रास्ते में बाकरगंज के पास बाइक से युवक मिला। उसे झांसा देकर मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर मेडिकल के पास ले गया। एक कमरे में नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म किया और भाग निकला।
विज्ञापन
मामले की मलवां थाने में शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की। आईजीआरएस पोर्टल पर पुलिस गलत रिपोर्ट लगाई है। मलवां प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि युवती ने विकास सिंह पटेल पर आरोप लगाया है।
दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला है। वह शादी का दबाव बना रही है। युवक और उसके घरवाले शादी नहीं करना चाहते है। घटना के दिन घूमने युवती आई थी। यहां शादी से इन्कार पर उसने 112 नंबर पर कॉल की थी। दोनों के बयान दर्ज किए गए। युवती ने कार्रवाई से इन्कार किया है।