{"_id":"673b9662bf1c654e3d000a66","slug":"a-woman-was-duped-after-being-made-to-inhale-an-intoxicating-substance-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-124531-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से टप्पेबाजी
Tue, 19 Nov 2024 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के देवराजपुर गांव निवासी प्रताप मौर्या की पत्नी शिवपती पोखरी गांव कैंसर पीड़ित अपनी मां सुंदरिया को देखने गई थी। महिला काे सोमवार दोपहर उसके भाई राकेश ने बाइक से बहेरा चौराहे पर उतारा। इसके बाद वह बेटी को उसकी ससुराल रेरूवा छोड़ने चला गया। महिला के मुताबिक उसके पास दो युवक आए। उससे तंबाकू खाने के बारे में पूछा। महिला के इंकार करने पर एक युवक ने हाथ में तंबाकू जैसी पाउडर हाथ में मला। उसके बाद ताली बजाई। नशीला पदार्थ सुंघने से महिला बेहोश हो गई। महिला ने बताया कि टप्पेबाज गले से लॉकेट, कान के बाले और पायल चुरा ले गए। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की गई है। शिकायती पत्र आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन