{"_id":"6a5e6e04dd95bbf00d0f71c7","slug":"a-truck-rammed-into-a-stationary-container-from-behind-due-to-a-nap-injuring-the-driver-and-helper-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158899-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: झपकी आने से खड़े कंटेनर में पीछे से घुसा ट्रक, चालक-खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: झपकी आने से खड़े कंटेनर में पीछे से घुसा ट्रक, चालक-खलासी घायल
विज्ञापन
फोटो-07-हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक व कंटेनर। संवाद
थरियांव। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार तड़के चालक को झपकी आने से पीछे से ट्रक हाईवे पर खड़े कंटेनर में जा घुसा। हादसे में चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के बरैगढ़ निवासी ट्रक चालक अमित कुमार, खलासी भईयाजी के साथ सोमवार तड़के ट्रक लेकर कानपुर से प्रयागराज जा रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव के पास करीब तीन बजे चालक अमित को झपकी आने से ट्रक सामने खड़े कंटेनर से टकरा गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और ट्रक के परखचे उड़ गए।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।