{"_id":"690cfb09a1e8d8aab907881e","slug":"a-student-was-duped-of-rs-3-lakh-by-promising-him-a-job-at-the-consumer-forum-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-143574-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: उपभोक्ता फोरम में नौकरी का झांसा देकर छात्र से तीन लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: उपभोक्ता फोरम में नौकरी का झांसा देकर छात्र से तीन लाख ठगे
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर पुलिस ने उपभोक्ता फोरम कोर्ट में नौकरी का झांसा देकर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के जयराम नगर निवासी डीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्र सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कानपुर के बर्रा निवासी उनके रिश्तेदार सत्येंद्र सिंह चौहान ने 25 फरवरी 2020 को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए पहले छह हजार रुपये मांगे और उन्हें खाते में भेजे।
15 मार्च 2021 को चौहान पड़ोसी अनुज चौहान के साथ उसके घर आए और 80 हजार रुपये लिए। अगले दिन उन्हें लखनऊ में ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया। यहां आमोद राठौर से मुलाकात कराई गई और एक होटल में तीन दिन तक प्रशिक्षण कराया गया। इसके बाद उपभोक्ता जागरूक सजग प्रहरी प्रमाणपत्र भेजा गया।
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र 20 मई 2023 को घर पर भेजा गया। इसके बाद उसे एक लाख 20 हजार रुपये लेकर लखनऊ बुलाया गया। नियुक्ति पत्र में कुछ त्रुटियां बताकर चार फरवरी 2024 को 90 हजार रुपये और लिए गए।
बताए गए पते पर जाकर पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी था। जब रुपये मांगने पर विरोध किया तो तीनों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।