{"_id":"685055e0fbde92cb6600c9e4","slug":"a-story-teller-died-after-colliding-with-a-truck-due-to-a-towel-stuck-in-his-bike-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-135792-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइक में गमछा फंसने से ट्रक में टकराए कथा वाचक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइक में गमछा फंसने से ट्रक में टकराए कथा वाचक की मौत
विज्ञापन
थरियांव। गमछा बाइक के पहिये में फंसने से बाइक सवार की अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान की तो पता चला वह कथा वाचक थे।
बकेवर थाना क्षेत्र के मोहीपुर गांव निवासी बलबीर (52) जय गुरुदेव में सत्संग वाचक थे। वह रविवार दोपहर सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सेमरी गांव सत्संग में गए थे। गांव लौटते समय शाम करीब पांच बजे थरियांव थाना क्षेत्र के अरबपुर के पास पहुंचे। उनका गमछा उड़कर बाइक में फंस गया। बाइक सवार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसे, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अस्पताल भेजा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मौत की खबर से बेटे जगदीश, सतीश, बेटी सोनी, सोनम, स्नेहा का हाल बेहाल हो गया। बेटे सतीश ने बताया कि पिता ने सुबह मकान निर्माण को लेकर बातचीत की थी। इसके बाद सत्संग के लिए गए थे। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि बेटे की सूचना पर कार्रवाई की गई है।