फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A speeding bus full of girl students collides with a trailer parked while overtaking, one dead, 21 injured

Fatehpur News: छात्राओं से भरी तेज रफ्तार बस ओवरटेक करने में खड़े ट्रेलर से भिड़ी, एक की मौत, 21 घायल

Wed, 22 Jan 2025 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A speeding bus full of girl students collides with a trailer parked while overtaking, one dead, 21 injured
नसरा फातिमा - फोटो : परिजन

विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्राओं को टूर पर ले जा रही बस दुर्घटना का शिकार हो गई। तेज रफ्तार में ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो शिक्षिकाएं, एक चपरासी व 18 छात्राएं घायल हो गईं।

गंभीर रूप से घायल 16 लोगों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार सुबह 11:10 बजे औंग में छिवली नदी के पास हुआ।

इंटर काॅलेज की छात्राएं, शिक्षिकाओं के साथ तीन बसों से कानपुर आईआईटी, जेके मंदिर, चिड़ियाघर टूर पर निकली थीं। एक बस में 55 छात्राएं, दो अध्यापिकाएं और एक चपरासी था। चश्मदीद अनुज यादव ने बताया कि छिवली नदी से पहले करीब सौ किलोमीटर की रफ्तार से बस जा रही थी। इस बीच आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने में बस गलत दिशा से पुराने पुल से निकलते समय बेकाबू हो गई और खड़े ट्रेलर में पीछे से भिड़ गई।
विज्ञापन


हादसे में बिंदकी के मुगलाही की नसरा फातिमा उर्फ सानिया (16) पुत्री शकील की मौके पर मौत हो गई। दो शिक्षिकाओं, चपरासी व छात्राओं समेत 21 लोग घायल हो गए। दूसरी बस की छात्राओं, स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को बिंदकी सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर घायल 16 लोगों को हैलट भेजा गया। हादसे के बाद टूर रद्द कर सभी छात्राओं को घर भेज दिया गया। डीएम रविन्द्र सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृत छात्रा के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed