फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A son of the district set a record by scaling Europe's highest peak.

Fatehpur News: जनपद के लाल ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंच रचा कीर्तिमान

Tue, 28 Jul 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
A son of the district set a record by scaling Europe's highest peak.
फोटो-02-पहाड़ी में खड़े अस्तित्व साहू। स्रोत स्वयं
हसवा। दोआबा के लाल ने नया कीर्तिमान गढ़ा है। शहर के आईटीआई रोड निवासी पर्वतारोही अस्तित्व साहू ने यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रुस पर बिना ऑक्सीजन, गाइड और बाहरी सहायता के 4,600 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की है। वर्तमान में वह सिलीगुड़ी में जाॅब करते हैं। 26 वर्षीय अस्तित्व ने पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया। अस्तित्व ने बताया कि 13 जुलाई को चढ़ाई शुरू की थी, लेकिन खराब मौसम के कारण दो दिन इंतजार करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए 4,600 मीटर तक सफलता पूर्वक चढ़ाई की। इस अभियान के दौरान किसी प्रकार की ऑक्सीजन, गाइड या विशेष सहायता का उपयोग नहीं किया।
विज्ञापन

अस्तित्व का कहना है कि यह उपलब्धि केवल ऊंचाई तक पहुंचने से अधिक अपनी क्षमता, आत्मविश्वास और मेहनत की परीक्षा थी। अब उनका लक्ष्य बेहतर प्रशिक्षण के साथ भविष्य में और ऊंची चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करना है। पिछले डेढ़ साल से सिलीगुड़ी में रह रहे हैं। पेशे से मीडिया क्षेत्र से जुड़े अस्तित्व पर्वतारोहण को अपना जुनून मानते हैं। इससे पहले भी वह हिमाचल प्रदेश की युनाम चोटी सहित कई दुर्गम पर्वतों पर सफल चढ़ाई कर चुके हैं। अस्तित्व के भाई विमलेश साहू बिजली विभाग में संविदा पर हैं। परिजन ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed