फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A short circuit caused a fire in the house, burning dowry items to ashes.

Fatehpur News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दहेज का समान जलकर खाक

Thu, 20 Nov 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the house, burning dowry items to ashes.
प्रेमनगर। सुल्तानपुर के घोष थाना क्षेत्र के हसनपुर कसार गांव में मंगलवार रात शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। इससे बेटी की शादी में देने के लिए रखा दहेज का सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन



गांव निवासी हरिकृष्ण त्रिवेदी परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी बीच शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग गई। धुआं और लपटें देख घरवालों की नींद खुली और शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए।
विज्ञापन



जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक कमरे में रखा बेटी के दहेज का करीब डेढ़ लाख कीमत का सामान जल गया। हरिकृष्ण त्रिवेदी ने बताया कि आग में एक बेड, एक एलसीडी, दो मोबाइल फोन, तकिया, रजाई, वर-वधू के कपड़े और गृहस्थी का अन्य सामान जल गया। बेटी की शादी 22 नवंबर को थी। पुलिस और राजस्व कर्मी पहुंचे। राजस्व कर्मी ने नुकसान का आकलन कर मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed