{"_id":"69dfe181ed59281d3802e985","slug":"a-salesman-and-his-associates-beat-up-a-young-man-at-a-petrol-pump-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152851-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पेट्रोल पंप पर युवक को सेल्समैन ने साथियों संग पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पेट्रोल पंप पर युवक को सेल्समैन ने साथियों संग पीटा
विज्ञापन
जाफरगंज। बाइक में पेट्रोल डलवाने गए युवक के साथ मंगलवार को सेल्समैन ने अभद्रता की। आरोप है कि सेल्समैन ने साथियों के साथ युवक को लाठी-डंडे से पीट दिया। पुलिस ने सेल्समैन समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
ललौली थाना क्षेत्र के रेंह निवासी सत्येंद्र ने पुलिस को बताया कि वह जाफरगंज थाना क्षेत्र के रावतपुर स्थित राज पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने गया था। मलवां थाने क्षेत्र के मोहनखेड़ा निवासी सेल्समैन रामराज उसके बाद आने वाली बाइकों में तेल डाल रहा था।
इसके विरोध पर रामराज ने गाली-गलौज की और जाति सूचक शब्द बोले। मना करने पर सेल्समैन ने तीन साथियों संग उस पर लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि घायल को मेडिकल के लिए भेजकर प्राथमिकी दर्ज की गई है।