{"_id":"69502d6ee0aaf173860f8864","slug":"a-reward-of-25-thousand-rupees-was-given-to-sarkandi-pradhans-husband-santosh-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146385-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सरकंडी प्रधान के पति संतोष पर 25 हजार रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सरकंडी प्रधान के पति संतोष पर 25 हजार रुपये का इनाम
विज्ञापन
फोटो 38-हत्या के प्रयास में वांछित प्रधान के पति संतोष द्विवेदी। स्रोत वीडियो ग्रैब
फतेहपुर। थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव में 17 दिसंबर को विकास कार्यों की अनियमितता की जांच के दौरान हुए बवाल में भागे प्रधान पुष्पा देवी के पति संतोष द्विवेदी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम एसपी ने घोषित किया गया है।
जिले से आई टीम ने वित्तीय अनियमितताओं की जांच के दौरान प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ता इंद्रेश तिवारी पक्ष के बीच विवाद को संभालने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से आपस में हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हुए। कुल मिलाकर दोनों पक्षों से लगभग 46 लोग नामजद हैं। प्रधान पक्ष के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा भी बढ़ाई गई थी।
संतोष द्विवेदी समेत कई आरोपी अभी भी भागे हुए हैं। पुलिस की चार टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं लेकिन 10 दिन बाद भी उनकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
एसपी अनूप सिंह ने शनिवार को संतोष द्विवेदी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया और बताया कि गिरफ्तारी नहीं होने पर इनाम की राशि बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त से राजू, अभय जोशी, चंदन उर्फ रामेंद्र ठाकुर, महेंद्र मौर्या, वीरकरन शर्मा, पप्पू, साहिल, नक्की, प्रकाश निषाद, बबलू उर्फ अरुण, प्रियम, आदित्य, कुलदीप, राजेश मिश्रा, चेतन त्रिपाठी और मयंक दूर हैं।