{"_id":"6a08b2d5db8c5ba45601662d","slug":"a-mud-wall-collapsed-during-house-construction-killing-a-villager-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-154891-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मकान निर्माण के दौरान कच्ची दीवार ढही, ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मकान निर्माण के दौरान कच्ची दीवार ढही, ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गांव में शनिवार को मकान निर्माण के दौरान पुरानी कच्ची दीवार गिरने से ग्रामीण की मौत हो गई।
गांव निवासी सुरेश कुमार अग्निहोत्री (50) पुत्र प्रताप नारायण अग्निहोत्री घर का निर्माण करा रहे थे। तभी अचानक पुरानी कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला।
गंभीर हालत में सुरेश कुमार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान शनिवार रात उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश कुमार औंग स्थित एक निजी फैक्टरी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। थाना प्रभारी सुमित देव पांडे ने बताया किकच्ची दीवार गिरने से ग्रामीण की मौत हुई है।