{"_id":"645bf6dcea2d92e901017f56","slug":"a-hindu-girl-was-forced-to-marry-by-telling-a-henchman-of-atik-gang-fatehpur-news-c-12-1-225929-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: अतीक गैंग का गुर्गा बता हिंदू लड़की पर डाल रहा शादी का दबाव, चेहरे पर तेजाब डालने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: अतीक गैंग का गुर्गा बता हिंदू लड़की पर डाल रहा शादी का दबाव, चेहरे पर तेजाब डालने की दी धमकी
Thu, 11 May 2023 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले में अतीक गैंग के गुर्गे ने एक हिंदू लड़की को शादी के लिए मजबूर किया है। परेशान युवती ने आईजी से शिकायत में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं युवती ने कार्रवाई न होने पर इच्छा मृत्यु की मांग की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती का आरोप है कि बिंदकी बस अड्डा निवासी अरसद उसके साथ काफी समय से छेड़खानी और परेशान करता है।
विज्ञापन
उसकी फोटो को इंस्टाग्राम में एडिट कर पोस्ट किया था। पिता ने आईटी एक्ट, छेड़खानी का मुकदमा भी आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया था। जमानत से छूटने के बाद अरसद शादी करने का दबाव बना रहा है। अरसद अपने को प्रयागराज के अतीक गैंग का गुर्गा बताता है। युवती व पूरे परिवार को तेजाब डालकर बर्बाद करने की भी धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
शादी नहीं करने पर सोशल मीडिया में फोटो डालने की धमकी दे रहा है। युवती के नाम की अरसद ने इंस्टाग्राम में आईडी बनाकर सहेलियों और रिश्तेदारों के पास मैसेज भेजा है। मैसेज 22 फरवरी 2023 से लगातार भेज रहा है। अश्लील फोटो और रिकार्डिंग पोस्ट कर रहा है। युवती का आरोप है कि अरसद गुंडई, दबंगई के बल पर लव जिहाद के तहत शादी के लिए भी मजबूर कर रहा है। जिला पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए। उसे इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। प्रभारी कोतवाल संतोष यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन