फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A fire broke out while cooking on a stove, reducing household to ashes and inflicting burn injuries on an innocent child.

Fatehpur News: चूल्हे पर खाना बनाते समय आग लगने से गृहस्थी राख, मासूम झुलसा

Mon, 06 Jul 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out while cooking on a stove, reducing household to ashes and inflicting burn injuries on an innocent child.
किशनपुर। थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में रविवार रात एक घर में चूल्हे पर खाना बनाते समय आग लगने से गृहस्थी जलकर राख हो गई। कमरे में सो रहा छह माह का मासूम आग की चपेट में आने से झुलस गया। मासूम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मड़ौली गांव निवासी सुनील निषाद मजदूरी करने बाहर गया था। घर में पत्नी नीतू देवी बच्चों के साथ थीं। रात में खाना बनाते समय अचानक घर में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। कमरे में सो रहा छह माह का लंकेश झुलस गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बच्चे को सीएचसी हरदो पहुंचाया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आग से परिवार का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम अभिनीत कुमार ने बताया कि राजस्व टीम से मौके का निरीक्षण कराया गया है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed