{"_id":"5745f9af4f1c1bd1406909b8","slug":"a-fire-at-the-store-five-million-common-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग लगने से पांच लाख का समान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग लगने से पांच लाख का समान राख
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Thu, 26 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
चौडगरा में फुटवियर, रेडीमेड की दुकान में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्यानपुर थाना के चौडगरा में फुटवियर, रेडीमेड व सिलाई की दुकान में बीती रात लगी आग से पांच लाख की कीमत का समान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों ने धुंआ निकलते देख पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल के जवानों ने पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़कर आग बुझाने में सफलता हासिल किया।
बिंदकी नगर निवासी शमीम अहमद ने चौडगरा स्थित जीटी रोड ओवरब्रिज के पास गोरे सिंह की मार्केट में किराये की दुकान लेकर रेडीमेड, सिलाई व फुटवियर की दुकान खोल रखी है। दुकान में मंगलवार रात आग लगने से धुआं निकलता देख मकान मालिक व पड़ोसियाें ने दुकानदार, पुलिस, दमकल को सूचना दिया। दमकल के साथ पहुंचे फायर पुलिस के जवानों ने पुलिस की मौजूदगी में दुकान का ताला तोड़कर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखे तीन लाख के जूते, चप्पल, एक लाख के कपड़े सहित अन्य सिलाई के लिए ग्राहकों के पड़े कपड़े, सिलाई मशीनें समान फर्नीचर आदि जलने से पांच लाख की क्षति हुई है। बताया कि वह प्रतिदिन दुकान बंद करते समय बिजली के लगे कटआउट हटा जाता था, उसने शाट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।