{"_id":"6998bcb56e490b1e8b009021","slug":"a-fight-broke-out-between-the-family-and-the-wedding-party-over-obscene-acts-during-a-dj-dance-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149685-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डीजे पर डांस के दौरान अश्लील हरकतें करने पर घरातियों-बरातियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डीजे पर डांस के दौरान अश्लील हरकतें करने पर घरातियों-बरातियों में मारपीट
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में बृहस्पतिवार रात शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस के दौरान अश्लील हरकत करने पर घरातियों और बरातियों के बीच मारपीट हो गई। बरातियों ने सरसों के खेत में घुसकर अपनी जान बचाई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझमाकर मामला शांत कराया।
क्षेत्र के मड़ौली निवासी रामकरन निषाद की पुत्री की बरात बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के मंझनपुर गांव से आई थी। रात करीब नौ बजे बरात पहुंची। इसके बाद स्वागत और द्वारचार की रस्में संपन्न हुईं।
द्वारचार के बाद कुछ बराती डीजे पर नृत्य करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशे में धुत कुछ युवकों ने डांस के दौरान अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इस पर घराती पक्ष के एक युवक ने आपत्ति जताई तो बराती पक्ष के तीन-चार लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लात-घूंसों के साथ लाठियां भी चलने लगीं।
विज्ञापन
हंगामा बढ़ता देख कई बराती मौके से भागकर पास के सरसों के खेत में छिप गए। यहां भी उनकी पिटाई की गई। इससे मारपीट में कई लोग घायल हो गए। चार घायल बरातियों का रात में ही नर्सिंग होम में उपचार कराया गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी की शेष रस्में पूरी कराई गईं। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।