{"_id":"6a0388022840cab79f0053d4","slug":"a-drunk-youth-vandalized-the-joniha-police-station-causing-a-commotion-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154612-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नशे में धुत युवक ने जोनिहा चौकी में की तोड़फोड़, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नशे में धुत युवक ने जोनिहा चौकी में की तोड़फोड़, हंगामा
विज्ञापन
चौकी में टूटा शीशा।
- फोटो : संवाद
जोनिहा। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की जोनिहा चौकी में सोमवार रात एक युवक ने नशे में जमकर हंगामा किया। उसने पुलिस कर्मियों से हाथापाई और अभद्रता की साथ ही चौकी में तोड़फोड़ भी की। करीब आधे घंटे बाद पुलिस युवक को पकड़ कर मेडिकल के लिए सीएसची ले गई।
जहां युवक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी डॉक्टर व स्टाफ से बदसलूकी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, तोड़फोड़ और पुलिस कर्मियों से अभद्रता सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
जोनिहा चौकी क्षेत्र के बरदरा गांव निवासी सहदेव ने झल्लर सोनकर के खिलाफ गाली गलौज की शिकायत की थी। पुलिस झल्लर की तलाश में उसके घर गई लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस परिजनों से उसे चौकी भेजने की बात कहकर लौट गई। इसके बाद झल्लर दोबारा सहदेव की दुकान पहुंचा। वहां उसने नशे में हंगामा किया और दुकानदार सहदेव व उसके पुत्र निर्मल से मारपीट की।
विज्ञापन
इसके बाद झल्लर खुद नशे में चौकी पहुंचा जहां उसने पुलिसकर्मियों से अपशब्द कहे और केबिन का शीशा तोड़ दिया। इससे वह भी घायल हो गया। सूचना पर बिंदकी कोतवाली से पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी नीरज मौर्या की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।