फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A ditch in the Rajbaha was breached, crops were submerged and water entered the house.

Fatehpur News: रजबहा में कटी खांदी, डूबीं फसलें और घर में घुसा पानी

Mon, 06 Oct 2025 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
A ditch in the Rajbaha was breached, crops were submerged and water entered the house.
फोटो-09-भरा खांदी का पानी। संवाद
खखरेरू। नगर पंचायत क्षेत्र के खखरेरू रजबहा में रविवार रात खांदी कटने से अफरातफरी मच गई। इससे खेतों में खड़ी फसलें डूब गईं और एक घर में पानी भर गया। किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन

रक्षपालपुर निवासी राजा सिंह ने बताया कि उनकी ढाई बीघा पकी धान की फसल पानी में डूब गई। उदयवीर सिंह की पत्नी कौशल्या ने बताया कि वह परिवार सहित बगीचे की रखवाली करती हैं, जहां बनी झोपड़ी में रात को पानी घुस गया और राशन-पानी सब बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

वहीं राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में पानी भरने से सोमवार को पशुपालकों को इलाज कराने में परेशानी हुई। डॉक्टर भी अस्पताल के बाहर खड़े नजर आए। खांदी बंद करने में विभागीय कर्मचारी देर से पहुंचे, तब तक ग्रामीणों ने खुद ही प्रयास कर पानी का बहाव रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता विकास कुमार ने बताया कि सूचना रात में ही मिल गई थी और गेट बंद करा दिया गया था। ग्रामीणों की ओर से सुबह खांदी बंद कर दी गई। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed