{"_id":"7d036f8533d92831dff81d9331ba58cd","slug":"a-death-in-motorcycle-collision-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खखरेरू थाना क्षेत्र के विजईपुर धाता मार्ग पर रविवार
विज्ञापन
देर शाम एक ही में बाइक सवार चार लोग सामने से आ रही अन्य बाइक से भिड़
गए। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों
में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हरदों से जिला अस्पताल रेफर
किया गया है।
दरियामऊ गांव निवासी वीरभान (35) बाइक से अपने चचेरे भाई मुन्ना के साथ उसकी ससुराल असोथर थाने के थुरियानी गांव गया था। रविवार की शाम लौट रहे थे, उनके साथ इसी बाइक पर भतीजी नेहा व लवकुश भी दरियापुर आ रहे थे।
बिना हेलमेट के बाइक चला रहे वीरभद्र की सधुवापुर गांव के पास सामने से आ रहे फतेहपुर निवासी संजय पटेल की बाइक से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दोनों बाइकों में सवार पांचों लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से हरदों सीएचसी पहुंचाया, जहां पर वीरभद्र को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हेलमेट न लगाए होने से वीरभद्र की मौत हो गई। शेष चारों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।