फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A DCM loaded with tyres overturned on the highway, vehicles were stuck for six hours.

Fatehpur News: हाईवे पर टायरों से लदा डीसीएम पलटा, छह घंटे रेंगे वाहन

Sat, 01 Nov 2025 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
A DCM loaded with tyres overturned on the highway, vehicles were stuck for six hours.
फोटो 46-हाईवे पर पलटा पड़ा डीसीएम। संवाद - फोटो : ramnagar news
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के बड़े पुल पर शुक्रवार सुबह आठ बजे टायरों से लदा डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया। डीसीएम के हाईवे पर एक लेन पर पलटने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। टायरों के हटाने के बाद आधा रास्ता खुल सका। इससे करीब छह घंटे तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

डीसीएम चालक नायाब कुमार ने बताया कि बनारस से चौडगरा टायर लेकर जा रहा था। बड़े पुल पर गलत दिशा में आ रहा एक अन्य डीसीएम आकर टकराने से उनका वाहन पलट गया। सीमा विवाद के चलते कई घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन

मामला कोतवाली और थरियांव पुलिस के बीच उलझा रहा। छह घंटे बाद चालक ने क्रेन बुलाकर डीसीएम को किनारे कराया। दोपहर दो बजे हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान स्कूली बसें, एंबुलेंस और यात्रियों से भरी बस जाम में फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

थरियांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। उधर कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मामला थरियांव थाना क्षेत्र का है।

फोटो 46-हाईवे पर पलटा पड़ा डीसीएम। संवाद

फोटो 46-हाईवे पर पलटा पड़ा डीसीएम। संवाद- फोटो : ramnagar news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed