फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A broken HT line fell on a farmer riding a bike, injuring him.

Fatehpur News: बाइक सवार किसान पर एचटी लाइन टूटकर गिरी, झुलसा

Mon, 01 Dec 2025 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A broken HT line fell on a farmer riding a bike, injuring him.
चौडगरा। खेत से पानी लगाकर घर जा रहे किसान पर रविवार सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर उसकी जान बचाई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चौडगरा-बिंदकी मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के सेफ्टी गार्ड लगवाने और जर्जर तार बदलवाने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

कल्यानपुर थानाक्षेत्र के गांव दादनखेड़ा गांव निवासी सुजीत सिंह (35) किसान हैं। वह सुबह खेत में पानी लगाने के बाद पाइप पहरवापुर गांव देने जा रहे थे। इसी दाैरान रोड किनारे से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बाइक पर गिर गया। ग्रामीणों ने आपूर्ति बंद कराकर उन्हें सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। इसी बीच गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़े थे। प्रभारी निरीक्षक ने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों को बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत कर जर्जर तार जल्द बदलवाने और तारों के नीचे सेफ्टी गार्ड वायर लगवाने का आश्वासन दिया जिस पर ग्रामीण शांत हुए। सुबह आठ से 10 बजे तक चले हंगामे के दाैरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं जिसमें रोडवेज और बरातियों की बसें फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक एक ही जगह पर सप्ताह में तीन बार तार टूट चुका है। शिकायत के बावजूद कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। हादसे की जगह के सामने कंपोजिट विद्यालय स्थित है जहां सैकड़ों बच्चे प्रतिदिन आते-जाते हैं। इससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। अवर अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि तार टूटने की जानकारी मिली है। हालांकि महरहा नया फीडर बना है। पोल और तार सभी नए लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed