{"_id":"69ea7a5eac9192036304a1a5","slug":"a-90-year-old-man-opened-fire-on-his-daughter-in-law-and-grandson-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153406-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 90 साल के बुजुर्ग ने बहू और पौत्र पर तमंचे से झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 90 साल के बुजुर्ग ने बहू और पौत्र पर तमंचे से झोंका फायर
विज्ञापन
असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के सरायं खालिस गांव में 90 वर्षीय बुजुर्ग ने भतीजे की पत्नी (बहू) और पौत्र पर तमंचे से तीन राउंड फायरिंग कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को मौके से खाली खोखे मिले हैं। आरोपी बुजुर्ग की तलाश की जा रही है।
सरायं खालिस गांव निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात पत्नी गीता देवी और पुत्र अरुण कुमार घर के बरामदे में बैठे थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 90 वर्षीय ताऊ ने पारिवारिक विवाद में गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने तमंचे से तीन राउंड फायरिंग कर दी।
उन्होंने मौके से भागकर जान बचाई। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोखे बरामद किए। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।