{"_id":"36-96969","slug":"Fatehpur-96969-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचरों की समस्या सुनी और निराकरण का भरोसा दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचरों की समस्या सुनी और निराकरण का भरोसा दिलाया
Fatehpur
Updated Fri, 21 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ ने समायोजन सूची की अनियमितताओं को गंभीरता से लिया है। इसके चलते गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में शिविर लगाकर टीचरों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के लिए प्रत्यावेदन जमा कराए। शिविर में 179 टीचरों ने प्रत्यावेदन दाखिल किए। संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने प्रत्यावेदन करने वाले टीचरों की समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया है।
शिविर को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि समायोजन सूची में गड़बड़ियों की ब्लाक इकाइयों द्वारा जानकारी दी गई है। गड़बड़िया दुरुस्त कराने के लिए 179 टीचरों ने प्रत्यावेदन दाखिल किया है। इन सभी टीचरों के प्रत्यावेदनों को बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखकर निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा टीचरों को जबरन कार्यमुक्त किए जाने की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और कहा कि यदि किसी भी टीचर का उत्पीड़न किया गया तो शिक्षक संघ कड़ा रुख अख्तियार करेगा।
संगठन के जिलामंत्री मानसिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनकी चार सूत्रीय मांगों का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। इसके तहत चालू वर्ष में सेवा निवृत्त टीचरों की पेंशन एवं फंड भुगतान की समस्या का निराकरण जल्द ही करा दिया जाएगा। साथ ही सेवारत शिक्षकों को नियमित वेतन भुगतान की व्यवस्था भी की जाएगी। शिविर में कोषाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र के अलावा विजय त्रिपाठी, हेमंत त्रिपाठी, अनुराग मिश्र, गणेश पांडेय, रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।